सासाराम, अक्टूबर 28 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के संझौली गांव में बुधवार की सुबह तालाब से एक लापता व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संझौली गांव निवासी अजय कुमार (55), पिता मोतीलाल सिंह के रूप में हुई है। वह 26 अक्टूबर से लापता थे। मंगलवार को परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दी थी। इसके अगले दिन तालाब से उनका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अजय कुमार की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और आवश्यक साक्ष्...