सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मचवार गांव में मंगलवार शाम तालाब में डूबने से 45 वर्षीय राजेश बिंद की मौत हो गई। मृतक मचवार गांव निवासी देवनाथ बिंद के पुत्र थे। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार सुबह राजेश घर में नहीं मिले। परिजनों और ग्रामीणों ने दिनभर उनकी खोजबीन की। शाम करीब पांच बजे तालाब में जाला डालकर मछली पकड़ने के दौरान उनका शव बरामद हुआ। इसके बाद घटना की सूचना शिवसागर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...