Sasaram News: तालाब में गंदा पानी गिरने से रोकने को बनेगी पक्की नाली: एसडीएम
सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। बिक्रमगंज एसडीएम दिलीप कुमार ने बुधवार को नटवार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक तालाब की स्थिति देख गंदे पानी की निकासी के लिए पक्की नाली निर्माण का निर्देश दिया।
तालाब निरीक्षण इसके बाद एपीएचसी पहुंचकर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवा स्टॉक और साफ-सफाई की जांच की। एसडीएम ने कमियां मिलने पर तत्काल सुधार करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी। तालाब के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जल की स्थिति, साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लिया। तालाब में आसपास का गंदा पानी जाने की शिकायत पर उन्होंने अंचलाधिकारी को तत्काल जमीन की मापी कराकर पक्की नाली निर्माण के लिए स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जलस्रोतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.