सासाराम, जुलाई 9 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। कोचस स्थित महात्मा गांधी चौक के समीप दुर्घटना में किशोर के मौत के विरुद्ध सड़क जाम के दौरान खड़ा ट्रक में हलचल होने के संदेह पर मौजूद पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे एक दर्जन मवेशी बरामद किया है। बताया जाता है कि सड़क जाम के दौरान एक खड़ा ट्रक जो त्रिपाल से ढंका था। जिसमें छटपटाहट वी हलचल से जाम कर रहे लोगों को संदेह हो गया। इसकी खबर जैसे ही जाम कर रहे लोगों में पहुंची उन्होंने त्रिपाल को हटा कर देखा तो एक दर्जन से अधिक भैंस तस्करी के लिए ली है जा रही है। लोगों को आक्रोशित होते देख चालक और खलासी फरार हो गए। स्थल पर मौजूद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया । एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मवेशियों से भरा ट्रक बिक्रमगंज से कानपुर जा रहा था। बीएनएस और राज्य के विशेष मवेशी संरक्षण व पशु क्रू...