सासाराम, अगस्त 14 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दरिगांव रोड स्थित भदोखरा ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोटरयान निरीक्षक नंदलाल सिंह के नेतृत्व में परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान आम, अमरूद, आंवला, कटहल, अशोक, पाम और सागवान समेत कई पौधे लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...