सासाराम, अक्टूबर 10 -- Sasaram News: सासाराम, निज संवाददाता। डेहरी के गणितज्ञ एवं वैज्ञानिक डॉ. प्रियरंजन की स्मृति में डालमियानगर स्थित महिला कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। डॉ. प्रियरंजन स्मृति समिति की ओर से आयोजित सभा में उनके परिजनों समेत शिक्षाविद, अधिवक्ता, पत्रकार, बुद्धिजीवी और छात्राएं शामिल हुईं। वक्ताओं ने उनके वैश्विक अकादमिक योगदान को याद करते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...