सासाराम, सितम्बर 26 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की हड़ताल शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। ओपीडी में इलाज की उम्मीद लेकर सुबह अस्पताल पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। कई मरीज घंटों इंतजार करने के बाद बिना इलाज कराए ही वापस चले गए। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : ओपीडी में मरीजों के इलाज को किया बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...