सासाराम, अगस्त 20 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण को लेकर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डेहरी के कार्यालय में गुरुवार को विभिन्न विभागों से जुड़े 82 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें 18 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर अथवा त्वरित अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...