सासाराम, जुलाई 24 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डेहरी के पाली रोड स्थित राधा गोविंद मंदिर से शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रथ यात्रा शहर में भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालु रथ का रस्सा पकड़कर साथ-साथ चलते रहे। रथ यात्रा वाले मार्गों पर पुष्पवर्षा की गई। रथ यात्रा राधा गोविंद मंदिर से थाना चौक, अंबेडकर चौक, कैनाल रोड, चूना भट्टा, स्टेशन रोड होते हुए पाली रोड स्थित मंदिर पहुंचा। वेणु कृष्ण दास ने बताया कि जो व्यक्ति भगवान जगन्नाथ का दर्शन करते हैं और रथ के सामने खड़े होकर स्वागत करते हैं। उन्हें बैकुण्ठ प्राप्त होता है। बताया कि रथ यात्रा 16 जुलाई को गढ़ नोखा से चलकर, बिक्रमगंज, नासरीगंज, दाउदनगर होते हुए शुक्रवार को डेह...