सासाराम, अक्टूबर 29 -- डुमरी पंचायत में कचरा उठाव व्यवस्था प्रभावित Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र की डुमरी पंचायत में कचरा उठाव व्यवस्था बेपटरी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से कचरा नहीं उठाए जाने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मियों की मनमानी के कारण स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा से कचरा उठाव की व्यवस्था भी कागजों तक सिमटकर रह गई है। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में कचरा उठाव के लिए ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा की व्यवस्था की गई है, लेकिन इनका नियमित संचालन नहीं हो रहा है। महीने में एक-दो बार ही रिक्शे गांवों में दिखाई देते हैं। इसके बाद कई दिनों तक कचरा उठाव बंद रहता है। इससे घरों से निकलने वाला कचरा जमा हो रहा है और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ ...