सासाराम, अगस्त 24 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत सोमवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 54 फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का तत्काल समाधान किया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व, बिजली, शिक्षा, विकास, पुलिस, लोक शिकायत और नगर निकाय समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए। शिल्पी कुमारी, मिथिलेश कुमार, दिनेश तिवारी, उमाकान्त पाण्डेय, पिंकी रोमा लहेरी, संतोष कुमार सिंह, धनंजय कुमार, शंकर भगवान सिंह, रामनारायण चौधरी, शांति देवी, मनोज तिवारी, संतोष कुमा...