सासाराम, अक्टूबर 24 -- लोक शिकायत मामलों पर सुनवाई Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने शनिवार को लोक शिकायत निवारण और सेवा शिकायत निवारण के तहत प्राप्त अपील आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान कुल 40 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें 29 का निष्पादन किया गया। शेष मामलों में संबंधित लोक प्राधिकारों को अगली निर्धारित तिथि पर अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। लोक शिकायत निवारण के तहत द्वितीय अपील के 37 और सेवा शिकायत निवारण के तहत प्रथम अपील के तीन मामलों पर सुनवाई हुई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत अनुपालन प्रतिवेदनों की समीक्षा की गई और उपस्थित पक्षों को सुना गया। सुनवाई में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्...