सासाराम, जुलाई 18 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने शनिवार को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त द्वितीय अपील तथा सेवा शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त प्रथम अपील मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 16 मामलों का निपटारा किया। बताया जाता है कि लोक शिकायत निवारण के 31 द्वितीय अपील आवेदन व सेवा शिकायत निवारण के तीन प्रथम अपील आवेदनों पर सुनवाई हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...