सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्र ने गुरुवार को जनता दरबार में सात आमलोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा गया। जनता दरबार में अंजू पांडेय तकिया, सासाराम, निर्मल कुमार डालमियानगर, डेहरी, फौजदारी सिंह मिठोपुर, इंद्रपुरी और युवा जनशक्ति समिति शिवसागर के अध्यक्ष बिंदुसार कुमार सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसके अलावा अरुण कुमार चौबे, अरविंद पांडेय और कन्हैया कुमार साह के आवेदन भी प्राप्त हुए। डीएम ने एलडीएम, भूमि सुधार उप समाहर्ता, डेहरी, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला राजस्व कार्यालय के प्रभारी पदाधिकारी को मामलों की अविलंब जांच कर नि...