Sasaram News: डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 45 फरियादें, कई मामलों का मौके पर निपटारा
सासाराम, नवम्बर 2 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को डीएम दीपक कुमार मिश्र ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 45 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमलोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.