सासाराम, जुलाई 16 -- Sasaram News: सासाराम। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने गुरुवार को इंद्रपुरी बराज और सोन उच्चस्तरीय नहर प्रणाली का निरीक्षण कर जल प्रवाह एवं सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बाणसागर और रिहंद परियोजनाओं से आने वाले जल, नहर संचालन तथा जल वितरण की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को खरीफ फसलों की सिंचाई को प्राथमिकता देते हुए नहरों के अंतिम छोर तक समय पर पर्याप्त पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: इंद्रपुरी बराज के पास आकार ले रहा भोजपुरी हाट, डीएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा यह भी पढ़ें- खेत तक समय पर पहुंचे खाद, पानी और बिजली, किसानों को न हो परेशानी: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...