सासाराम, अगस्त 28 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत जिले में सक्रिय गार्गी अध्याय की ओर से शुक्रवार को शहर के एक निजी होटल में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मुख्य समन्वयक नूतन पांडेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान गार्गी अध्याय से जुड़ी महिलाओं ने गया पहुंचकर लेट्स इंस्पायर बिहार के मुख्य संरक्षक एवं आईजी विकास वैभव को राखी बांधी। इसके बाद महिलाओं ने रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा को भी रक्षासूत्र बांधा और सामाजिक एकता व समरसता का संदेश दिया। जिला मुख्य समन्वयक ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ भारतीय संस्कारों और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: स्वच्छता आइकॉन ने डीएम व नगर आयुक्त को बां...