सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बुधवार को डीएम कॉलोनी स्थित सरकारी आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने सरकारी भवनों की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी भवनों का तकनीकी भवन ऑडिट कराने का निर्देश दिया। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जर्जर भवनों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण या अन्य जरूरी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कॉलोनी में खाली पड़ी जमीन का बेहतर उपयोग करते हुए नए सरकारी आवासों के निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डीएम ने कोचस में विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...