सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में जनता दरबार लगा। इसमें डीडीसी डॉ. आकांक्षा आनंद और अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन ने 33 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के पास भेजते हुए जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : जनता दरबार का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...