सासाराम, जुलाई 11 -- Sasaram News: सासाराम। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम दीपक कुमार मिश्र एवं एसपी रौशन कुमार ने शुक्रवार शाम ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्र और फायर हाइड्रेंट प्रणाली की समीक्षा की। अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के आवास एवं पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...