सासाराम, जुलाई 19 -- Sasaram News: दावथ। थाना क्षेत्र के डिलिया गांव से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान डिंपल कुमारी (34 वर्ष) पति राम बालक साह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार डिंपल कुमारी पहले से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज जारी था। वहीं पुलिस जांच में शव पर किसी भी प्रकार के चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष मनीष पंजियारा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...