Sasaram News: डालमियानगर में जन सेवा समिति की नई कमिटी का गठन
सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर के रत्तू बिगहा में जन सेवा समिति डेहरी-डालमियानगर की पहली बैठक हुई। बैठक में सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। साथ ही आगामी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के निदेशक विकास कुमार ने बताया कि बैठक में बबलू मद्धेशिया को अध्यक्ष चुना गया। शिवानंद प्रसाद एवं रवि शंकर प्रसाद को उपाध्यक्ष, अरविंद भारती एवं पंकज रंजन को सचिव तथा दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। दीपक कुमार सिंह को कोर कमिटी प्रमुख और आशुतोष कुमार को कोर कमिटी उपप्रमुख बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.