सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम-सासाराम नगर थाना क्षेत्र से नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सासाराम मुफासिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या-359/25 के अभियुक्त कुमार रवि नंदन पिता बबन दुबे सोनार टोली सासाराम को गत 16 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। वहीं उसकी पत्नी फरार चल रही थी। जिसे गिरफ्तार किया गया है। सासाराम मुफासिल थाना कांड संख्या-359/25 की आरोपित चंदना देवी पति कुमार रवि नंदन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...