सासाराम, नवम्बर 10 -- Sasaram News: दावथ। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश अखिल कुमार के मंगलवार को मालियाबाग चौक पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सेमरी पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में उन्हें बुके, फूलमाला और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। न्यायाधीश अपने पैतृक गांव सेमरी जा रहे थे। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह, दयाशंकर सिंह, मुखिया धनजी शर्मा, राजेश चौधरी, अनूप कुमार राय, मुन्ना सिंह, बृजेश सिंह, संजय तिवारी, विनोद सिंह, मनोरंजन प्रताप, अनिल कुमार गुप्ता, कामेश्वर सिंह, संजय सिंह और रितेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। न्यायाधीश ने सभी के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...