सासाराम, जुलाई 20 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने खरीफ खेती को नई रफ्तार दे दी है। बीते दो सप्ताह से पानी की कमी के कारण कृषि कार्य धीमी गति से चल रहा था, लेकिन लगातार बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है। इससे किसान धान की रोपनी और खेतों की तैयारी में तेजी से जुट गए हैं। बारिश से पहले किसान उमस भरी गर्मी और सिंचाई की समस्या से जूझ रहे थे। दुर्गावती नहर में भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण उन्हें दिन-रात मेहनत करनी पड़ रही थी। रविवार से मौसम बदलने और लगातार वर्षा होने से खेतों में नमी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- चेनारी में ध्वस्त हो चुकी है परंपरागत सिंचाई व्यवस्था किसान जुताई, कोड़ाई और रोपनी का कार्य तेजी से कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: झमाझम बा...