Sasaram News: जॉब कैंप में शिक्षक पद के लिए 14 युवाओं का चयन
सासाराम, नवम्बर 2 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी ने शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए 20 रिक्तियां उपलब्ध कराई थीं। शिविर में कुल 39 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 29 ने बायोडाटा जमा किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसके बाद 14 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.