सासाराम, नवम्बर 25 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रबी फसलों की बुआई के बीच जिले में उर्वरकों की कमी नहीं है। यूरिया, टीएसपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसान डीएपी के विकल्प के रूप में टीएसपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम दीपक कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने किसानों से मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों का संतुलित इस्तेमाल करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...