सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएम दीपक कुमार मिश्रा बुधवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने पोस्ट ऑफिस चौक, रेलवे स्टेशन और समाहरणालय क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां प्रभावी यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के साथ लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...