सासाराम, अक्टूबर 8 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में छह से आठ अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की अपेक्षित भागीदारी नहीं दिखी। जनकल्याणकारी योजनाओं और समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए शिविर में तीन दिनों में महज 104 आवेदन प्राप्त हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापक प्रचार-प्रसार के अभाव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शिविर की जानकारी ही नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: विशेष शिविर में नहीं उमड़ी भीड़ अभियान के प्रचार-प्रसार की कमी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...