Sasaram News: जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत
सासाराम, जुलाई 28 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव में जहरीले सांप के काटने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि युवक घर में सो रहा था, तभी एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। दर्द से कराहने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने सांप को भागते हुए देखा। मृतक की पहचान सिरिसियां निवासी नथुनी पासवान के पुत्र अजीत कुमार पासवान के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: करैत सांप के काटने से डेढ़ वर्षीया बच्ची की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.