Sasaram News: जलजमाव से बचाव के लिए रेलवे अंडरपासों की सफाई हुई शुरू
सासाराम, जुलाई 3 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग और नगर निगम ने संयुक्त रूप से शहर के रेलवे अंडरपासों की सफाई अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को धनपुरवा रेलवे गुमटी के पास स्थित अंडरपास की सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया। धनपुरवा रेलवे गुमटी अंडरपास शहर के बड़े हिस्से की जल निकासी का प्रमुख मार्ग है। पिछले वर्ष समय पर सफाई नहीं होने के कारण आसपास के कई इलाकों में गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस अंडरपास से बौलिया रोड, आदर्श कॉलोनी, नूरनगंज, प्रतापगंज, पंचशील कॉलोनी और निशांत सिनेमा के आसपास के क्षेत्रों का पानी निकलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.