Sasaram News: जलजमाव से निजात नहीं, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर ग्रामीण व छात्र
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गौरी शंकर विद्यालय के पास वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी के बीच से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को रोजाना आना-जाना पड़ रहा है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जलजमाव से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों और विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को होती है। गंदे पानी से होकर गुजरने में उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। वहीं, फिसलकर गिरने का खतरा भी बना रहता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से दुर्गंध फैलती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। वर्षों से बनी इस समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने संबंधित विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.