सासाराम, नवम्बर 2 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। छठ महापर्व नजदीक है, लेकिन मुजराढ़ के ऐतिहासिक बावन बीघा सूर्यमंदिर तालाब के घाटों की बदहाली दूर नहीं हुई है। तालाब पूरी तरह जलकुंभी से पटा है और घाटों के आसपास गंदगी का अंबार लगा है। ऐसे में छठ के दौरान व्रतियों को भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने में परेशानी हो सकती है। हर साल यहां आसपास के दर्जनभर गांवों से श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद अब तक साफ-सफाई शुरू नहीं होने से पूजा समिति और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: छठ पर्व को लेकर पोखरों की सफाई शुरू यह भी पढ़ें- Bagaha News: दो साल बाद भी नहीं बना बांसी घाट पर छठ घाट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...