सासाराम, जुलाई 9 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड की उल्ली बनाही पंचायत का पंचायत सरकार भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है। करीब दस वर्ष पहले लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन की दीवारों में गहरी दरारें पड़ गई हैं और कई कमरों का फर्श धंस गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...