सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का ठहराव सासाराम और डेहरी स्टेशनों पर भी दिया गया है। रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि ट्रेन डीडीयू-गया-कोडरमा-गोमो-धनबाद के रास्ते चलेगी। स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के चार, शयनयान के सात और साधारण श्रेणी के आठ कोच होंगे। यह भी पढ़ें- खातीपुरा-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोडरमा में भी होगा ठहराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...