सासाराम, अक्टूबर 2 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव में शुक्रवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान धारदार हथियार से भी हमला किए जाने की बात सामने आई है। मारपीट में एक महिला समेत दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...