सासाराम, जुलाई 27 -- Sasaram News: बिक्रमगंज। नासरीगंज थाना क्षेत्र के पोखराहां गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नासरीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एक पक्ष की गायत्री कुमारी ने अपनी मां प्रभावती देवी, निक्की कुमारी और सलोनी सिंह समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष से सलोनी सिंह ने गायत्री कुमारी और जयंती कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद मारपीट में बदल गया। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...