सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं डीएम दीपक कुमार मिश्रा के समक्ष रखीं। जनता दरबार में कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...