Sasaram News: जनता दरबार में 50 फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं
सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रभारी डीएम सह डीडीसी डॉ. आकांक्षा आनंद ने 50 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदनों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में महुअरी गांव की सुषमा कुमारी ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन दिया। इस पर अकोढ़ीगोला बीडीओ को जांच कर शीघ्र निराकरण का निर्देश दिया गया। वहीं, मधेपुरा जिले के योगेंद्र साह ने पेंशन से संबंधित समस्या रखी। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया। नोखा की धर्मशीला देवी ने मारपीट की शिकायत की। इस पर अंचलाधिकारी और नोखा थानाध्यक्ष को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.