Sasaram News: जनता दरबार में 105 मामलों में 45 का ऑन द स्पॉट निष्पादन
सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय बिक्रमगंज में सोमवार को सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 105 फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद से संबंधित 78, आपूर्ति से जुड़े 12 और अन्य मामलों के 15 परिवाद शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इनमें से 45 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। शेष मामलों के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनता दरबार में एसडीओ ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.