सासाराम, नवम्बर 29 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। फर्जी क्लिनिक में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में फरार चल रहे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग में वेश बदलकर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...