सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान नाम कटने से वंचित पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े जाएंगे। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मतदान के पात्र ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, जिनका नाम पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से हट गया है। सत्यापन के बाद नियमानुसार उनके नाम सूची में फिर से शामिल किए जाएंगे। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: एसआईआर में कटे मतदाताओं के नाम फिर जुड़ेंगे बीडीओ...