सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: सासाराम। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को महायोगी पायलट बाबा इंटरनेशनल विद्यालय की ओर से स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर के सामने स्थित बरगद के पेड़ के पास छात्रों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम में छात्र काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णा सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। मौके पर सह प्रबंधक अभिषेक सिंह, प्राचार्य राधेश्याम सिंह, विनोद श्रीवास्तव, अंबुज सिंह, दुर्गा, सुनीता, शिव प्यारे आदि उपस्थित र...