सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को धनछुआ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सर्पदंश से जान गंवाने वाली बीए की छात्रा प्रिया कुमारी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना। इसके बाद उन्होंने कोचस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। विदित हो कि प्रिया कुमारी की 25 सितंबर को सर्पदंश से मौत हो गई थी। इससे करीब दो सप्ताह पहले उसकी मां का भी निधन हो गया था। परिवार पर लगातार दो दुखद घटनाओं से गांव में शोक का माहौल है। रालोमो सुप्रीमो ने कोचस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने क...