सासाराम, अक्टूबर 5 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में द डिवाइन पब्लिक स्कूल धावां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक से तीन अक्टूबर तक न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। करीब 6500 खिलाड़ियों के बीच एथलेटिक्स, कराटे, शतरंज, बैडमिंटन, हैंडबॉल और वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...