सासाराम, नवम्बर 7 -- Sasaram News: भीड़ प्रबंधन, सफाई व सुरक्षा के साथ रेलवे व जिला प्रशासन को आपसी समन्वय की हिदायत स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, अवैध पार्किंग और अनधिकृत प्रवेश पर लगेगी रोक सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। छठ महापर्व और दीपावली के दौरान सासाराम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने शनिवार को स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा में किसी...