सासाराम, नवम्बर 7 -- छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत नासरीगंज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर के तीनों प्रमुख छठ घाटों पर रोशनी के साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा घाटों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा और महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया जाएगा। शनिवार को नगर पंचायत सभागार में दीपावली और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में ये निर्णय लिए गए। मुख्य पार्षद शबनम आरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार और उपमुख्य पार्षद कलावती देवी मौजूद रहीं। बैठक में पर्व के दौरान साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नि...