Sasaram News: छठ की झांकी में बच्चों ने दिखाई लोक आस्था की झलक
सासाराम, नवम्बर 7 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ की परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को जब नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर जीवंत किया तो पूरा विद्यालय परिसर छठमय हो उठा। पारंपरिक परिधान में सजी बच्चियों ने नहाय-खाय से लेकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने तक की झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौका था दीपावली और छठ पर्व की छुट्टियों से पहले प्रज्ञा पीठ पब्लिक स्कूल बेलवैया के परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली प्रतियोगिता का। कार्यक्रम में छात्राओं ने छठ महापर्व की विभिन्न परंपराओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, छठ के भक्ति और पारंपरिक लोकगीतों पर बच्चों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: दीवाली-छठ आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.