सासाराम, अक्टूबर 17 -- Sasaram News: सासाराम। रोहतास पुलिस ने चेन काटने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। डालमियानगर थाना कांड संख्या 227/26 दिनांक 16 अक्टूबर 2026 के तहत पुलिस ने जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्नेहा देवी को पकड़ा। वह डालमियानगर थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव की निवासी है। पुलिस ने महिला के पास से सोने का एक ढोलना बरामद किया है। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...