सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसका असर विद्यालयों पर भी पड़ा है। प्रखंड के करीब एक दर्जन विद्यालयों में चार से पांच फीट तक पानी जमा हो गया है। सबसे खराब स्थिति मध्य विद्यालय केनार खुर्द की है। विद्यालय से सटी नदी का पानी परिसर में प्रवेश कर गया है। करीब पांच फीट पानी जमा होने के कारण मंगलवार को विद्यालय में पठन-पाठन ठप रहा। प्राथमिक विद्यालय चिखुरिया, मध्य विद्यालय नरैना, तेलरी, पिया खुर्द, शाहपुर, चेनारी, बसंतपुर और सदोखर समेत अन्य विद्यालयों के परिसर में दो से तीन फीट तक पानी जमा रहा। यह भी पढ़ें- Munger News: बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के शिक्षकों की दूसरे स्कूलों में प्रतिनियुक्ति इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविध...